यात्रा मार्ग पर बड़ी मात्रा शराब खपाने के लिए जा रही थी शराब, हरियाणा से 100 बीयर की पेटी लेकर पहुंचे तस्कर, एक गिरफ्तार, मचा हड़कंप। एसएसपी श्वेता चौबे के नेतृत्व में टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

टिहरी: भीषण गर्मी के बीच बीयर की बढ़ती मांग और इसकी बढ़ती तस्करी के बीच टिहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।यात्रा मार्ग, धनोल्टी एवं कानाताल क्षेत्र में बड़ी संख्या में बीयर की खेप लेकर पहुंच रहे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी श्चेता चौबे ने बताया कि नरेन्द्र नगर पुलिस एवं सीआइयू की टीम ने हरियाणा से लाई गई बीयर की 100 पेटी बरामद की है। पकडे आरोपी ने अपना नाम अक्षय सिंह निवासी कमगारपुर थाना मंडावली बिजनौर बताया र्है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *