टिहरी पुलिस की यातायात व्यवस्था पर गदगद हुए अभिनेता सुनील शेट्टी, वीडियो जारी कर मुनि की रेती क्षेत्र में की गई व्यवस्था को बताया शानदार, कप्तान श्चेता चौबे की ओर से लगातार मॉनीटिंग करने एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट का अनुभव आया काम, अब सोशल मीडिया पर हर तरफ हो रही तारीफ

  • टिहरी: चारधाम यात्रा में इस बार टिहरी पुलिस की ओर से यातायात प्रबंधन को लेकर की गई व्यवस्था का असर साफ दिखाई दे रहा है। ट्रैफिक मैनेजेमेंट के लिए पूरे प्रदेश में जानी जाने वाली आईपीएस श्वेता चौबी की कार्यशैली एवं लगातार मॉनीटरिंग का असर रहा कि चारधाम यात्रा के शुरुआत में लोगों को आरामदायक सफर का आनंद मिल रहा है।प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने चारधाम यात्रा मार्ग से गुजरते हुए मुनि की रेती क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने यातायात व्यवस्था, पुलिस की तत्परता एवं श्रद्धालुओं के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस एवं विशेष रूप से टिहरी पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच भी यातायात का सुचारू संचालन एक सराहनीय कार्य है। बताते चले कि कप्तान श्वेता चौबे कुंभ, कांवड़ मेला स्नान, देहरादून की एसपी सिटी रहते हुए यातायात प्रबंधन में बेहतर कार्य कर चुकी है। उनको कई एवार्ड से नवाजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *