धराली आपदा में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी श्वेता चौबे को मिला डीजीपी सिल्वर डिस्क सम्मान,राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित परेड समारोह में आईजी राजीव स्वरूप ने किया सम्मानित, आपदा के दौरान कुशल नेतृत्व और राहत-बचाव कार्यों में योगदान की हुई सराहना

टिहरी गढ़वाल। धराली में आई भीषण आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने पर टिहरी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्वेता चौबे को प्रतिष्ठित डीजीपी सिल्वर डिस्क से सम्मानित किया गया है। 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य परेड समारोह में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
एसएसपी श्वेता चौबे को यह सम्मान धराली आपदा के दौरान उनके कुशल नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और राहत एवं बचाव कार्यों में समर्पित भूमिका के लिए दिया गया है। आपदा के दौरान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राहत एवं बचाव अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने में उनके योगदान की सराहना की गई।

डीजीपी सिल्वर डिस्क से सम्मानित होना टिहरी पुलिस के लिए भी गौरव की बात है। यह सम्मान आपदा प्रबंधन के दौरान पुलिस की सक्रिय भूमिका, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *