उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 अधिकारियों के तबादले शासन ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश, कई जिलों के एसएसपी और पुलिस अधीक्षकों की बदली जिम्मेदारी

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 अधिकारियों के तबादले
शासन ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश, कई जिलों के एसएसपी और पुलिस अधीक्षकों की बदली जिम्मेदारी
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण/तैनाती आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 की ओर से 25 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को वर्तमान तैनाती से अवमुक्त करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक मंजूनाथ टीसी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के पद से हटाकर सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज भट्ट को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से हटाकर सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव भेजा गया है।
मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर बनाया गया है। वहीं अमित श्रीवास्तव-I को पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है।
श्वेता चौबे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी से सेनानायक आईआरबी द्वितीय, जबकि अमित श्रीवास्तव-II को पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक चमोली बनाया गया है। देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह अर्पण यदुवंशी को सेनानायक एसडीआरएफ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल बनाया गया है। विशाखा अशोक भदाणे को आईआरबी द्वितीय से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। अजय गणपति कुंभार को एसएसपी ऊधमसिंहनगर के पद से हटाकर सेनानायक एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है।
सर्वेश पंवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी से पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय, जबकि जितेंद्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी मिली है।
दूसरे चरण में हरीश वर्मा को आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव से सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है। सुरजीत पंवार को पुलिस अधीक्षक चमोली से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, शाहजहां जावेद खान को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय से पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस और जगदीश चंद्र को पुलिस अधीक्षक नगर नैनीताल से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर बनाया गया है।
शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब कार्यभार ग्रहण करने और कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *