टोल काटने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने घेरा टोल प्लाजा, घंटो तक चलता रहा हंगामा पुलिस ने शांत कराया मामला, दी गयी तहरीर; पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

टोल काटने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट, सैकड़ों भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने घेरा टोल प्लाजा, घंटो तक चलता रहा हंगामा, दी तहरीर; पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

(ऋषभ अग्रवाल)

भगवानपुर। करौंदी गांव स्थित टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते बड़े हंगामे में बदल गया। देहरादून अस्पताल से उपचार कराकर अपने गांव थीथकी लौट रहे युवक की टोल प्लाजा कर्मचारियों से टोल काटने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना की जानकारी युवक ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दी तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंच गए। भीड़ जुटने से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
कहासुनी के बाद मारपीट का आरोप
थीथकी गांव निवासी अमित कुमार देहरादून अस्पताल से वापस अपने गांव लौट रहे थे। करौंदी टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर उनकी कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद अमित कुमार ने मामले की जानकारी भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ता करौंदी टोल प्लाजा पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से टोल प्लाजा पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालकों में भी हलचल मच गई।
भीम आर्मी कार्यकर्ता के साथ अमित ने भगवानपुर थाने पहुंच टोल प्लाजा कर्मचारी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
———————————-
जांच के बाद होगी कार्रवाई
भगवानपुर।
भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि टोल प्लाजा पर विवाद और मारपीट के मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
——–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *