विधानसभा चुनाव से पहले 39 निरीक्षकों के तबादले, हरिद्वार से पांच पुलिस निरीक्षक बाहर जाएंगे
पांच निरीक्षक हरिद्वार में संभालेंगे जिम्मेदारी, तीन साल की तैनाती अवधि पूरी करने वाले अधिकारियों को किया गया स्थानांतरित
रुड़की। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर गढ़वाल परिक्षेत्र में पुलिस निरीक्षकों के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र की ओर से जारी आदेश में कुल 39 निरीक्षक नागरिक पुलिस के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें हरिद्वार जिले में तैनात निरीक्षकों को भी दूसरे जिलों में भेजा गया है, जबकि अन्य जिलों से निरीक्षकों को हरिद्वार भेजा गया है।

आदेश के मुताबिक ऐसे निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, जिन्होंने वर्तमान नियुक्ति जनपद में निर्धारित अवधि पूरी कर ली है। यह कार्रवाई आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती में बदलाव की प्रक्रिया के तहत की गई है।

हरिद्वार से ये निरीक्षक जाएंगे बाहर
हरिद्वार में नियुक्त निरीक्षक राम किशोर सकलानी को रुद्रप्रयाग, नरेंद्र सिंह बिष्ट को चमोली, मनीष उपाध्याय को टिहरी, मनोहर सिंह को देहरादून, दिपाल कोहली को उत्तरकाशी, शांति कुमार को देहरादून, कमल मोहन सिंह को देहरादून, गोविंद कुमार को रुद्रप्रयाग, देवेंद्र सिंह रावत को उत्तरकाशी, विरेंद्र चंद्र स्मोला को देहरादून और प्रदीप बिष्ट को टिहरी भेजा गया है।
इस सूची में प्रदीप बिष्ट का नाम भी शामिल है, जो वर्तमान में हरिद्वार जिले में तैनात थे। इसके अलावा आदेश में हरिद्वार मूल जनपद वाले कुछ निरीक्षकों को भी अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है।
हरिद्वार में पांच नए निरीक्षक आएंगे
स्थानांतरण सूची के अनुसार कैलाश चंद्र भट्ट, पंकज देवरानी, राजेंद्र सिंह खिलिया, प्रदीप सिंह रावत और मनोज असवाल को हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है। इनमें अलग-अलग जिलों में तैनात निरीक्षक अब हरिद्वार जिले में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय की ओर से संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश ऐसे समय जारी हुआ है, जब वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस स्तर पर तैयारियां तेज की जा रही हैं।
