कलियर में छह साल की मासूम से दुष्कर्म, इलाके में मचा हड़कंप; लापता बच्ची सुबह बदहवास हालत में मिली
मंगलवार शाम से लापता थी बच्ची, परिजन रातभर करते रहे तलाश; सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच, बरेली से कलियर आया हुआ है पीड़ित परिवार
कलियर। हरिद्वार जिले के कलियर क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। मंगलवार शाम से लापता बच्ची की परिजन रातभर तलाश करते रहे। बुधवार सुबह बच्ची बदहवास हालत में मिली, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इतनी छोटी बच्ची के साथ हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कम्प है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार मूल रूप से बरेली का रहने वाला है और कलियर में हाजिरी देने के लिए आया हुआ था। मंगलवार शाम बच्ची अचानक लापता हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। परिवार के लोग बच्ची को लेकर परेशान रहे। बुधवार सुबह बच्ची बदहवास हालत में मिली तो परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे खंगार लगी है तथा चेकिंग अभियान चलाकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
