अनुमति दिन की और रात में कर दिया धरती का सीना छलनी, एक ही रात में खुदाई कर उठा लिए 194 डंपर, रात को फिर शुरू किया खनन, आखिर किसकी शह पर हो रहा खनन, होली पर्व की आड़ में कर दिया खेल, सिस्टम की कार्यशैली पर खड़े हुए सवाल, माफिया हो रहे मालामाल

बुग्गावाला । बुग्गावाला थाना से सटे नोकराग्रट गांव में एक खेत से जमकर खनन हो रहा है। प्रशासन से 3 हजार घन मीटर की अनुमति ली गई है और यह अनुमति दिन के समय खनन करने की है। जबकि नियमों के अनदेखी कर रात के समय खनन किया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि नियमों को ठेंगा दिखाते हुए एक ही रात में 194 डंपर मिट्टी के उठा लिए गए हैं। दूसरी रात को फिर से खनन शुरू कर दिया गया है। इस खनन के खेल के पीछे आखिर किसकी शह है। इसे लेकर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है। नोकराग्रन्ट गांव में एक खेत से 3 हजार घन मीटर की मिट्टी उठाने की अनुमति ली गई है। यह अनुमति प्रशासन की तरफ से दिन में खनन करने के लिए दी गई। जबकि। खनन माफिया नियम की अनदेखी कर अनुमति की आड़ में रात को अवैध खनन कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि एक ही रात में बड़े पैमाने पर डम्पर से मिट्टी उठाई गई है। करीब 194 डंपर सोमवार की रात उठाए गए हैं। वहीं मंगलवार की रात को फिर से खनन का खेल शुरू हो गया है.। पुलिस और प्रशासन भी इस बात की अनदेखी कर रहे हैं कि दिन के समय जब अनुमति मिली हुए हैं तो रात को में किसके कहने पर खनन किया जा रहा है। अनुमति की आड़ में खनन का खेल क्षेत्र में बहुत पहले से चल रहा है। मिलीभगत से चले इस खनन के खेल में कोई भी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। जिससे सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *