
- जगदीश शर्मा देशप्रेमी
- रुड़की। शहर से सटे भंगेड़ी गांव के पास स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसके गले से पर धारधार हथियार के निशान मिले। युवक का शव नशा मुक्ति केंद्र के बाथरूम से बरामद हुआ है पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष (39) नशे का आदी था। उसके परिवार के लोगों ने तीन माह पहले उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। मंगलवार की रात आशीष की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसका शव मंगलवार रात को बाथरूम के अंदर पड़ा हुआ मिला है। गले पर धारदार हथियार के निशान भी मिले। हत्या की सूचना से हड़कम्प मच गया। संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया है। मृतक के परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसपी देहात ने शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या, बाथरूम में मिला युवक का शव, गले पर धारदार हथियार के निशान, भर्ती मरीज पर हत्या का आरोप
