रुड़की । आज रुड़की में शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया।अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में अंडर-19 द्वितीय राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन18 अगस्त 2025 को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज,सुरजन नगर ढंडेरा,रुड़की में किया जायेगा।सचिव चेम्पियन सूरज रोड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता से 12 लड़कों और 12 लड़कियों के रूप प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।चयनित प्रतिभागी 44वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना और राज्य व देश के लिए नई प्रतिभाओं को तैयार करना है। इस अवसर पर आयोजित बैठक में कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को आगे बढ़ने और प्रदेश का नाम रोशन करने का मौका देती हैं।बैठक में उपाध्यक्ष अर्चित अग्रवाल,उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी,सह सचिव आशीष सैनी,शिवम अग्रवाल,वीरेंद्र चौहान,उत्तराखंड कोच सैम अली,तनु शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित प्रत्येक सोमवार को सीधे करेंगे जनसुनवाई, जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी व कार्यालय अध्यक्ष रहेंगे उपस्थित
हरिद्वार । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपद में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर प्रभावी अंकुश लगाने, सुशासन को बढ़ावा…
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विष्णुप्रयाग बैराज, चमोली से वर्तमान में 70 क्यूमैक्स अतिरिक्त पानी अलकनंदा नदी में छोड़े जाने से संभावित जलस्तर में वृद्धि हेतु सतर्कता के निर्देश
हरिद्वार । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनसामान्य को सूचित किया है कि विष्णुप्रयाग बैराज द्वारा अलंकनंदा नदी में दिनांक 03.08.2025…
स्वच्छता के कार्य में समूह की महिलाओं का सहयोग लिया जाएगा, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
हरिद्वार । आज मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक…
