हरिद्वार पुलिस को मिली नई ताकत, देव व्रत जोशी बने नए एएसपी पुलिस मुख्यालय ने 14 अधिकारियों के किए तबादले, 10 प्रशिक्षित सीओ को भी मिली जिलों में तैनाती

हरिद्वार पुलिस को मिली नई ताकत, देव व्रत जोशी बने नए एएसपी, पुलिस मुख्यालय ने 14 अधिकारियों के किए तबादले, 10 प्रशिक्षित सीओ को भी मिली जिलों में तैनाती
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के रिक्त पदों को भरते हुए 14 अधिकारियों की नई तैनाती की है। इस सूची में वर्ष 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी को हरिद्वार का नया सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बनाया गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक देव व्रत जोशी को एएसपी के पद पर हरिद्वार भेजा गया है। उनकी तैनाती के साथ हरिद्वार पुलिस को एएसपी स्तर पर नया अधिकारी मिला है।

राजेश साह

तीन पदोन्नत अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी
पदोन्नति के बाद राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पंत को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून में तैनाती दी गई है।
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मिली तैनाती
पुलिस उपाधीक्षक पद का प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 अधिकारियों को भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। इनमें दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर, लव शर्मा को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल में तैनाती मिली है। नई तैनाती के बाद हरिद्वार समेत प्रदेश के कई जिलों में पुलिस उपाधीक्षक स्तर पर अधिकारियों की कमी दूर होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *