-
ऊधमसिंहनगर: कोतवाली रूद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रीत विहार, फाजलपुर महरौला में दो पक्षों के मध्य जमीनी विवाद को लेकर आपसी फायरिंग की गंभीर घटना घटित हुई थी। इस दौरान गोली लगने से एक मजदूर कार्तिक की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी जशनदीप उर्फ जशन पुत्र हरपाल सिंह, निवासी फाजलपुर महरौला, थाना रूद्रपुर को ब्लॉक रोड, रूद्रपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर के बेडरूम से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लाइसेंसी राइफल बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त शमशेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र स्व. साहब सिंह, निवासी ग्राम छतरपुर कॉलोनी, थाना पंतनगर को डीपीएस स्कूल, बगवाड़ा क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार सहित गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर 315 बोर की अवैध राइफल बरामद की गई। वहीं इसा घटना में शामिल आरोपी तनवीर सिंह के विदेश भागने की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए दिनांक 29.12.2025 की रात्रि में ही लुकआउट सर्कुलर जारी कराया गया।अभियुक्त को एयरपोर्ट, दिल्ली से डिटेन कर पुलिस टीम द्वारा रूद्रपुर लाया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर किच्छा बाईपास रोड स्थित खेत से 32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद की गई। साथ ही कार भी बरामद कर ली है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सख्त चेतावनी दी है कि “जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराधी चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
