हरिद्वार । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रधानाचार्य (श्रेणी-दो) परीक्षा-2023 के अंतर्गत अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा 26 और 27 अगस्त को आयोग कार्यालय में कराई जाएगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने इबताया कि आयोग ने 13 अक्टूबर, 2023 को विज्ञापन जारी कर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रधानाचार्य (श्रेणी-दो) परीक्षा-2023 के अन्तर्गत प्रधानाचार्य श्रेणी-02 के रिक्त 18 पदों पर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। मुख्य परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) में सफल घोषित एवं अभिलेख सत्यापन के आधार पर 49 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए योग्य घोषित किया गया है। औपबंधिक रूप से सफल घोषित किए गए इन सभी अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा 26 एवं 27 अगस्त, 2025 को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में निर्धारित किया गया है।
Related Posts
आपदा के दौरान फसी महिला ने अचानक साड़ी का किनारा फाड़ा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बांधी राखी, हुए भावुक
उत्तरकाशी । उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे…
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल और मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज तथा ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली
हरिद्वार । मां मनसा देवी मन्दिर आने वाले श्रद्धालुओं के हेतु दर्शन के लिए व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने…
ब्रह्मकुमारी संस्था की बहनों ने एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को बांधी राखी, महिला सुरक्षा का भरोसा, एसएसपी ने दिया कर्तव्यनिष्ठा का वचन
हरिद्वार । ब्रह्मकुमारी संस्था की बहनों ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को राखी बांधी।…
