बीयर फैक्ट्री के चौकीदार को गोली मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल , दूसरा बदमाश हुआ फरार

बीयर फैक्ट्री के चौकीदार को गोली मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में देर रात, गोली लगने से घायल , दूसरा बदमाश हुआ फरार, उप्र के बॉर्डर पर हुई थी मुठभेड़।
रुड़की।बुधवार देर रात बुग्गावाला पुलिस की बियर फैक्ट्री के चौकीदार को गोली मारने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश में रात भर काम्बिंग की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
पुलिस के मुताबिक बुधवार की देर रात थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच उप्र के बॉर्डर की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश बंजारेवाला गांव की ओर आ रहे थे। पुलिस टीम ने इन बाइक बदमाशों को रोकने का इशारा किया तो वह भाग निकले। शक होने पर पुलिस टीम ने इनका पीछा किया। इसी बीच बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को पैर में गोली लगी। इसी दौरान दूसरा बदमाश वहां से फरार हो गया। पकडे गए बदमाश ने अपना नाम लुकमान निवासी गोकुल वाला थाना बुग्गवाला बताया। पुलिस के मुताबिक लुकमान ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमानत घर में बंद पड़ी बीयर की फैक्ट्री के चौकीदार को गोली मार दी थी। जिसमें वह घायल हो गया था। फरार बदमाश का नाम गुलजार निवासी खेड़ीशिकोपुर है। पुलिस ने रात भर फरार बदमाश की तलाश में कांबिग की। घायल बदमाश को रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *