प्रेम संबंध में बाधा बनी मां का बेटी ने प्रेमी संग मिलकर रेता गला, मंगलौर में मंगलवार गंगनहर किनारे मिला था महिला का शव, मेरठ से करीब 120 किलोमीटर दूर कार से शव लेकर पहुंचे थे आरोपित

प्रेम संबंध में बाधा बनी मां का बेटी ने प्रेमी संग मिलकर रेता गला, मंगलौर में मंगलवार गंगनहर किनारे मिला था महिला का शव, मेरठ से करीब 120 किलोमीटर दूर कार से शव लेकर पहुंचे थे आरोपित

(जगदीश शर्मा देश प्रेमी)

मंगलौर। प्रेम संबंधों में बाधा बन रही मां की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित शव को कार में लेकर मेरठ से करीब 120 किलोमीटर दूर मंगलौर पहुंचे और गंगनहर किनारे शव को ठिकाने लगा दिया। मंगलवार सुबह शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बेटी और उसके प्रेमी आकाश चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।
मंगलवार सुबह मंगलौर क्षेत्र में गंगनहर किनारे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। बाद में मेरठ के नातेश पुरम, थाना कंकरखेड़ा निवासी अरविंद पवार ने शव की पहचान अपनी पत्नी कविता (42) के रूप में की। इसके बाद पति की तहरीर पर मंगलौर कोतवाली में बेटी और उसके प्रेमी आकाश चौहान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि कविता अपनी बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज थी। इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। आरोप है कि बेटी ने अपने प्रेमी आकाश के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रची। दोनों ने कविता को मंदिर ले जाने की बात कहकर कार में बैठाया और रास्ते में उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपित शव को कार में लेकर मेरठ से करीब 120 किलोमीटर दूर मंगलौर पहुंचे। यहां गंगनहर किनारे शव को ठिकाने लगाने के बाद दोनों फरार होने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने सूचना और जांच के आधार पर दोनों को लक्सर रोड से कार में भागते हुए गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कार समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर हत्या की पूरी साजिश और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *