कावड़ पटरी रोड पर चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन की मौत, छह घायल कलियर में शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे हुआ हादसा, आमने-सामने की टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी; मृतकों और घायलों की पहचान में जुटी पुलिस

कावड़ पटरी रोड पर चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन की मौत, छह घायल
कलियर में शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे हुआ हादसा, आमने-सामने की टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी; मृतकों और घायलों की पहचान में जुटी पुलिस
कलियर। कावड़ पटरी रोड पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब साढ़े दस बजे हुआ, जब चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे की सूचना मिलते ही कलियर और रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, मौके पर ही तीन युवकों की मौत की पुष्टि हुई।
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों और घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान के लिए जानकारी जुटा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चारों मोटरसाइकिलों की भिड़ंत आमने-सामने हुई। हादसे की वास्तविक वजह क्या रही, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
हादसे के बाद कावड़ पटरी रोड पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान तथा हादसे के कारणों की जांच जारी है।

————-4————++——————–

मृतक
1-अयान पुत्र शहजाद निवासी बिजौली उम्र 18 वर्ष
2-राजू पुत्र कदम सिंह निवासी ग्राम रहमतपुर उमर 24वर्ष
3-राजीव पुत्र मोलाड निवासी ग्राम रहमतपुर उमर 22 वर्ष लगभग

घायल
1-आदित्य पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम खंजर रोड उमर 25 वर्ष
प्राइवेट हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन के पास परिजन दिए गए हैं

2-साहबानपुत्र मुराद निवासी बिजौली यह ठीक हैबिल्कुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *