आयरन लेडी आईपीएस श्चेता चौबे ने महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों का बढ़ाया उत्साह, दोहरी भूमिका में सराहनीय कार्य कर रही महिला पुलिसकर्मी, दोहरी चुनौती और उत्कृष्ट संतुलन को किया सलाम

टिहरी: मातृत्व दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा पुलिस कार्यालय एवं विभिन्न शाखाओं में कार्यरत महिला पुलिस कार्मिकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसएसपी श्वेता चौबे ने महिला पुलिस कर्मियों को मातृत्व, कर्तव्य एवं संवेदनशीलता के महत्व पर प्रेरणादायक संबोधन देते हुए उनके समर्पण, अनुशासन एवं पारिवारिक दायित्वों के साथ पुलिस सेवा में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी महोदया ने पुलिस कर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक पुलिस अधिकारी और एक माँ के रूप में दोहरी भूमिका निभाना अदम्य साहस, धैर्य और उत्कृष्ट संतुलन का प्रतीक है। अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के बीच इस कठिन तालमेल को बनाए रखने के लिए इन महिलाओं को सलाम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *