
कलियर के अजमेर बाजार में भीषण आग, पांच दुकानें जलकर खाक, दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच पाया आग पर काबू, सोमवार दिन रात हुई घटना से अफरातफरी का रहा माहौल
कलियर। दरगाह साबिर पाक के पहाड़ी गेट के पास स्थित अजमेर बाजार में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब चार से पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख बाजार में हड़कंप मच गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बाजार में आसपास की दुकानों तक आग फैलने की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई। आग की चपेट में आने से कई दुकानों और उनमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
