टिहरी: चिलचलाती धूप, गर्मी के बीच वीकेंड पर चारधाम यात्रा चरम पर है। इसके अलावा मुनिकीरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इसके बावजूद टिहरी पुलिस द्वारा लगातार मुस्तैदी एवं प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन के माध्यम से यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। इस पर रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक सिंह व क्षेत्राधिकार नरेंद्र नगर श्री सुरेंद्र भंडारी द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। भीषण गर्मी एवं लगातार कठिन ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए एसएसपी द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया।
चारधाम में ड्यूटी दे रहे जवानों के बीच पहुंची कप्तान श्वेता चौबे, जवानों को रिफ्रेशमेंट वितरित कर बढ़ाया उत्साह, सभी की ड्यूटी की सराहना करते हुए बढ़ाया जवानों का हौंसला
