ढंढेरा के युवक ने गणेशपुर पुल से गंगनहर में लगाई छलांग, मां उसे डॉक्टर के पास ले जा रही थी, मानसिक रूप से बीमार था युवक, तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोरों की टीम।

मानसिक रूप से बीमार युवक ने गणेशपुर पुल से गंगनहर में लगाई छलांग
रुड़की। ढंढेरा निवासी सचिन (27) युवक ने सोमवार को गणेशपुर पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। बताया गया है कि सचिन मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसकी मां उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास लेकर जा रही थी।
जानकारी के अनुसार मां और बेटा गणेशपुर पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान सचिन अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और देखते ही देखते गंगनहर में कूद गया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा युवक की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक सचिन का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस और जल पुलिस की टीम गंगनहर में सर्च अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *