-
देहरादून: परिवहन मंत्री मंत्री प्रदीप बत्रा एक बार फिर एक्शन मोड में है मोबाइल टीम के माध्यम से किए जा रहे पंजीकरण कार्य का जायजा लेते हुए उन्होंने ऋषिकेश में कहा कि पंजीकरण केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़े यात्रियों को एलईडी स्क्रीन और माइक के माध्यम से समय-समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे यात्रियों में भ्रम की स्थिति न बने और व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें। इसके साथ ही मंत्री प्रदीप बत्रा ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पंजीकरण खिड़कियों पर टोकन सिस्टम लागू करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को घंटों लाइन में खड़े रहने से राहत मिलेगी और व्यवस्था अधिक पारदर्शी एवं अनुशासित बनेगी। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे,ठंडा मीठा पानी की व्यवस्था भी कल से लगातार 8 दिन तक कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु देवभूमि के अतिथि हैं और उनकी सुविधा, सुरक्षा एवं सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा एक बार फिर एक्शन मोड़ में ऋषिकेश स्थित चारधाम ट्रांजिट कैंप में पहुंचकर यात्री सुविधाओं, पंजीकरण व्यवस्था और ट्रांजिट कैंप की व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण। खामियों को दुरुस्त करने की दी हिदायत
