धरी रह गई चोर की चतुराई, जहां से की चोरी, वहीं बेचने पहुंच गये सरसों की बोरी, एक को पकड़ा दूसरा फरार, पकड़े जाने पर पेड़ से बांध कर दी तालिबानी सजा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच

धरी रह गई चोर की चतुराई, जहां से की चोरी, वहीं बेचने पहुंच गये सरसों की बोरी, एक को पकड़ा दूसरा फरार, पकड़े जाने पर पेड़ से बांध कर दी तालिबानी सजा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच
रुड़की: कहते है अपराधी कितना ही शातिर क्यों न हो। कोई न कोई गलती कर ही बैठता है। जहां पर उसे लेने के देने पड़ जाते है। ऐसा ही एक मामला झबरेड़ा थाना क्षेत्र के सुनहेटी गांव में हुआ। गांव में एक व्यक्ति के यहां से कुछ दिन पहले दो चोरों ने सरसो की बेारी चोरी कर ली। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की फुटेज भी कैद हो गई। पीड़ित लोग चोर की तलाश कर रहे थे लेकिन उनकी तलाश घर पर खुद ही आ गई। गुरुवार को दो चोर पीड़ित के घर में ही चोरी की सरसों बेचने के लिए आ गये। उन्हें नहीं पता था कि उनका हुलिया कैमरे में कैद हो चुका है। पीड़ित ने जब इन्हें देखा तो घेराबंदी करके एक को पकड़ लिया। जबकि इसका साथी फरार हो गया। चोर पकड़े जाने पर गांव के कुछ उत्साही युवा जोश में आ गये। उन्होंने पुलिस के आने तक उसे पेड़ में बांध दिया। इसके बाद युवकों ने उसकी पिटाई भी कर दी। इसी बीच युवकों ने मोबाइल से उसकी वीडियो भी बनानी शुरू कर दी। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने घबराकर उसे छोड़ दिया। युवक मोलना गांव का बताया गया है। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू हुई। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *