ऊधमसिंहनगर: ऊधमसिंहनगर के आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी किसान के आत्महत्या प्रकरण के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने एक एसआईटी का गठन किया है। जिसका नेतृत्व एसपी यातायात एवं अपराध निहारिका तोमर करेगी। इस एसआईटी में इंस्पेक्टर रवि कुमार सैनी, हरेन्द्र चौधरी, जसवीर सिंह, उप निरीक्षक चंद्र सिंह बिष्ट, हरविन्दर कुमार, मुख्य आरक्षी विनय यादव, भूपेन्द्र आर्य को शामिल किया गया है। यह एसआईटी पूरे मामले की विस्तृत जांच-पड़ताल करेगी। इस मामले में एक दिन पहले ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया था। इसके अलावा 9 अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए सीओ बाजपुर को विभागीय जांच करने के आदेश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *