कोई यूं ही मणिकांत मिश्रा नहीं बन जाता है सवा साल में दो दर्जन बदमाशों को एनकाउंटर के बाद भेजो सलाखों के पीछेसुखवंत प्रकरण में तत्काल की कार्रवाई परिवार वालों ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उठाया है सराहनीय कदम

उधम सिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने अपने सवा साल के कार्यकाल के दौरान सबसे अधिक कम्युनिटी पुलिस को बढ़ावा देने का काम किया। उन्होंने जनपद को जहां अपराध मुक्त और भय मुक्त करने का काम किया वहीं पुलिस वेलफेयर को लेकर भी लगातार काम किया दो दिन पहले जिस तरह से आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने आत्महत्या की और उसके बाद सोशल मीडिया पर जिस तरह से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा की आलोचना की जा रही है वह आमजन के गले नहीं उतर रही हैं। मणिकांत मिश्रा ही एक ऐसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक है जिन्होंने अपने कार्यालय को छोड़कर प्रत्येक मंगलवार को काशीपुर में जाकर जनता दरबार लगाया। लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान भी किया। जब उनके है मामला संज्ञान में आया तो उन्होंने सख्त कार्रवाई करने से भी गुरेज नहीं किया थाना अध्यक्ष, चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया साथ ही पूरी पेंगा पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि वह हर समय परिवार के साथ है और इस मामले में जो भी दोषी है उसकी कतई बक्शा नहीं जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *