भगवानपुर । कस्बे और आसपास के क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भगवान से सुख शांति की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। शनिवार को सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन की तैयारियां शुरु हो गई। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए और विधि विधान से त्योहार मनाया गया। मिठाई और उपहार लेकर बहनों के घर पहुंचे भाईयों का बहनों ने स्वागत किया और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भगवान से परिवार सहित सभी की सुख शांति की कामना की। भाइयों ने बहनों को उनकी रक्षा का वचन देने के साथ ही उपहार भी दिए। इसके बाद बहनों ने भाईयों को घरों में बनाएं लजीज पकवान परोसे। सुबह से शाम तक भाई बहनों का एक दूसरे के घर आने जाने का सिलसिला जारी रहा।
Related Posts
जमीनी विवाद में फायरिंग करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्या पुलिस ने बरामद की राइफल
उधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 28 दिसंबर को कोतवाली रुद्रपुर के फजलपुर महरौला गांव…
आर्य कन्या स्कूल की छात्राओं व अध्यापिका बहनों ने रुड़की शहर विधायक प्रदीप बत्रा को बांधी राखी, कहा-बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल आत्मीय और अमूल्य
रुड़की । आर्य कन्या स्कूल की छात्राओं व अध्यापिका बहनों ने शुक्रवार को मालवीय चौक स्थित स्वीट्स शॉप पहुंची। यहां…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड भूपतवाला में 50वाँ निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला में 50वाँ निर्वाण दिवस…
