भगवानपुर । आज भगवानपुर विधानसभा के किसान इंटर कॉलेज बहबलपुर के प्रांगण में 15 अगस्त के उपलक्ष्य पर 79 वे स्वतंत्रता दिवस को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ माना गया।कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि एडवोकेट अनिल सैनी के द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विनोद सैनी के द्वारा किया गया। प्रबंधक एडवोकेट अनिल सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को देश हित और अखंड भारत का निर्माण करने के लिए युवा पीढ़ी के द्वारा देश प्रेम की भावना को अपने जीवन में निर्वाह कर हमेशा देश की उन्नति के बारे में विचार करना चाहिए। हमें देश के वीर शहीदों के द्वारा बलिदानों को याद कर प्रण लेना चाहिए।किस प्रकार अंग्रेजों के द्वारा किए गए अत्याचारों का सभी धर्म के लोगों ने एकजूटता के साथ विरोध कर देश को आजाद करने में अपना अमूल्य योगदान दिया था। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सैनी के द्वारा किया गया। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीत,सुंदर-सुंदर कविताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कालेज प्रधानाचार्य हितेश गुप्ता,धनीराम सैनी,पाल सैनी,महावीर सिंह सैनी,मांगेराम सैनी,बाबूराम सैनी,तीर्थपाल सैनी,सुनील सैनी, जितेन्द्र सैनी,रजनीश सैनी,नीरज सिंह पाल,शारदा देवी,सोमपाल सैनी,प्रवीण सैनी,वीरेंद्र प्रभु,अमित भारतीय,कुलदीप सैनी, सुबोध सैनी, आशीष सैनी आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कानूनी जानकारी का व्यापक प्रचार प्रसार करें, जनपद में महिलाओं के उत्थान एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की कलेक्ट्रेट सभागार में की गई समीक्षा
हरिद्वार। एक दिवसीय जनपद के भ्रमण पर पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग महिला की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने कलेक्ट्रेट सभागार…
उत्तराखंड: गरुड़ क्षेत्र पंचायत सीट जैसर से लक्ष्मण कुमार उर्फ लच्छू पहाड़ी ने हासिल की जीत, छोटे कद का यह स्टेज कलाकार नामांकन कराने के बाद से बटोर रहा था सुर्खियां
देहरादून । गरुड़ क्षेत्र पंचायत सीट जैसर से लक्ष्मण कुमार उर्फ लच्छू पहाड़ी ने जीत हासिल की है। छोटे कद…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “सशक्त बहन उत्सव” का हुआ उद्घाटन
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “सशक्त बहन उत्सव” का उद्घाटन किया…
