भगवानपुर । विधायक ममता राकेश ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय सुरेंद्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय छाप्पुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने अहिंसा और बिना किसी भेदभाव के सिद्धांतों के आधार पर स्वतंत्रता हासिल की। उन्होंने कहा कि सभी मनुष्यों का जन्मसिद्ध अधिकार है आजादी, करीब दो सौ सालों की गुलामी के बाद साल 1947 में जब भारत आजाद हुआ तो उसमें कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की आहुति दी। इसके बाद से हर साल 15 अगस्त को भारत की स्वतंत्रता की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हम अपने राष्ट्र गौरव तिरंगे को सम्मान देते हैं, साथ ही उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हैं जिनकी वजह से भारत को आजादी मिली थी
Related Posts
सहकारी बैंकों में शीघ्र होगी बंपर भर्ती, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी भर्ती प्रस्ताव को मंजूरी
देहरादून । सूबे के बेरोजगार युवाओं के लिये खुशखबरी है। प्रदेश के सहकारी बैंकों में शीघ्र ही भारत सरकार के…
निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का प्रभारी सचिव आर. राजेश कुमार ने किया का स्थलीय निरीक्षण,कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, जाम की समस्या से मिलेगी राहत
जगदीश शर्मा देशप्रेमी रुद्रप्रयाग। प्रभारी सचिव रुद्रप्रयाग आर. राजेश कुमार ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान आज जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग…
हरिद्वार के सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी में कल (बुधवार) को भी रहेगा अवकाश, भारी से बहुत भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने जारी किए आदेश
हरिद्वार । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केन्द, देहरादून द्वारा दिनांक 05 अगस्त, 2025 को अपरान्ह…
