दो साल की सजा सुनकर अभियुक्त कोर्ट परिसर से भागा, चेक बाउंस के मामले में आया था तारीख पर, कई थानों की पुलिस कर रही तलाश, मचा हड़कंप

जगदीश शर्मा देशप्रेमी

रुड़की। रुड़की की अदालत में दो साल की सजा सुनकर आरोपित कोर्ट परिसर से फरार हो गया। चेक बाउंस के मामले में वह तारीख पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में तारीख पर आया था। घटना से पुलिस में हड़कम्प मच गया । आरोपित की तलाश की जा रही है।
कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी नीरज गोस्वामी पर चेक बाउंस का मामला चल रहा है। शुक्रवार को वह रुड़की में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में तारीख पर आया था। अदालत ने उसे दो साल की सजा सुनाई। इसके बाद वह कोर्ट से बाहर आया। परिसर से वह कोर्ट मोहर्रिर को चकमा देकर भाग निकला। सूचना मिलने पर गंग नहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।आरोपी की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *