
एसपी अभय सिंह
एसपी शेखर चन्द्र सुयाल
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अधिकारियों के तबादले, अभय सिंह बने हरिद्वार ग्रामीण के अपर पुलिस अधीक्षक, शेखर चंद्र सुयाल को देहरादून नगर की जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार ग्रामीण बनाया गया है, जबकि शेखर चंद्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक, देहरादून नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन के आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन की ओर से जारी स्थानांतरण/तैनाती आदेश में कहा गया है कि जनहित/रिक्ति के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को वर्तमान पद से स्थानांतरित कर नई तैनाती दी जाती है।
इन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
प्रमोद कुमार — अपर पुलिस अधीक्षक, नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक, नगर रुद्रपुर।
स्वप्न कुमार सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक, देहात-2 देहरादून।
मनोज कत्याल — अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी, नैनीताल से उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर।
उत्तम सिंह नेगी — अपर पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून।
हरवंश सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी, नैनीताल।
शेखर चंद्र सुयाल — अपर पुलिस अधीक्षक, देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, देहरादून नगर।
अनुषा बडोला — अपर पुलिस अधीक्षक, एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर।
अंकित कुमार — अपर पुलिस अधीक्षक, नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी।
राजेश कुमार भट्ट — पुलिस अधीक्षक, सतर्कता, उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय।
निखिलेश्वर कुमार सिंह — उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी से पुलिस अधीक्षक, सतर्कता, उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल।
अभय सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार ग्रामीण।
दीपक सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार नगर।
हरिद्वार में दो अहम बदलाव
ताजा आदेश में हरिद्वार जनपद से जुड़े अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। अभय सिंह को हरिद्वार ग्रामीण और दीपक सिंह को हरिद्वार नगर का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं हरिद्वार देहात के अपर पुलिस अधीक्षक रहे शेखर चंद्र सुयाल को देहरादून नगर भेजा गया है।
शासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारी तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना होगा।

