गाय चोरी कर भाग रहे थे शातिर, पुलिस ने हाईवे पर घेरा डालकर दो को दबोचा,दो फरार साथियों की तलाश तेज”, मुकदमा दर्ज कर आरोपियो को भेजा जेल

हाईवे किनारे गाय चोरी का खेल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा,तीसरा साथी फरार
कालागढ़। थाना पुलिस ने हाईवे किनारे से गाय चोरी कर ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई गाय बरामद की है। जबकि उनके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को थाना हाजा पर मुकदमा संख्या 05/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। ग्राम छज्जनवाला निवासी वीरेंद्र सिंह ने शिकायत दी थी कि उसकी गाय चोरी कर ली गई है।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग हाईवे कॉलोनी के पास एक गाय को चोरी कर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर विशेष चंद्र पुत्र हीरा राम निवासी ग्राम फतेहपुर, थाना रेहड़ और वीरेंद्र सिंह पुत्र शिवचरण सिंह निवासी ग्राम छज्जनवाला, थाना रेहड़ को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों से चोरी की घटना के संबंध में जानकारी मिली।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
गिरफ्तारी टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजीव ममगई (टीम प्रभारी), उपनिरीक्षक जसवंत सिंह, उपनिरीक्षक तोरण सिंह, उपनिरीक्षक कल्लूराम, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह और कांस्टेबल आदित्य वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *