शराब की कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार,नगला इमरती के पास पुलिस ने तीन बदमाशों को घेरा, फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में सौरभ को लगी गोली, शुक्रवार को संचालक की गोलियों से भूनकर की थी निर्मम हत्या, रात के अंधेरे में पुलिस के अचूक निशाने से आरोपित हुआ लंगड़ा

शराब की कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार,नगला इमरती के पास पुलिस ने तीन बदमाशों को घेरा, फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में सौरभ को लगी गोली, शुक्रवार को संचालक की गोलियों से भूनकर की थी निर्मम हत्या
रुड़की। ढंडेरा में शराब की कैंटीन संचालक अमन की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपितों की तलाश में जुटी थीं। शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार तीन संदिग्धों का पीछा किया। नगला इमरती के पास पुलिस टीम ने तीनों को घेरकर पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल की पहचान सौरभ पुत्र देशराज निवासी ढंडेरा के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
—————-
पूछताछ में अमन की हत्या कबूली
रुड़की।
पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश सौरभ ने पूछताछ में बताया कि अमन की हत्या तीन लोगों ने मिलकर की थी और वह भी वारदात में शामिल था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपितों की तलाश तेज कर दी है।
दो बदमाशों की तलाश में कांबिंग
मुठभेड़ के दौरान सौरभ के दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीमों ने नगला इमरती और आसपास के इलाके में कांबिंग शुरू कर दी है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस अब आरोपितों से अमन की हत्या की वजह, वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य साथियों की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटा रही है। फरार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड से जुड़े कई और राज खुलने की उम्मीद है।
———-
प्रेम संबंध में हत्या की बात आई सामने
रुड़की। कैंटीन संचालक की हत्या के मामले में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। बताया गया कि पिछले करीब 6 सालों से आरोपित अम्न से रंजिश रख रहे थे। 2 साल पहले विश्व पर हमला कर आरोपी तुमने उसका हाथ तोड़ा था। शुक्रवार की रात आरोपी तूने मौका देखकर उसकी निर्मल हत्या की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *