हरिद्वार: दो दिन पहले बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति राजबीर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस किो बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस टीम का गठन किया गया। घटना स्थल के निरीक्षण व मौके पर फील्ड यूनिट टीम को मिले साक्ष्यों व डिजिटल एविडेंस के आधार पर पुलिस टीम मृतक के साथ शराब पीने वालो की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी। विवेचना में प्रकाश में आए एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की पड़ताल करते हुए टीम ने कलियर रोड के पास लकी हॉस्पिटल के बाहर स्प्लेन्डर मो0सा0 पर बैठे संदिग्ध को मौके पर पकड़ कर पूछताछ की गई तो संदिग्ध ने पूरी कहानी बयान कर दी। संदिग्ध ने बताया कि उसका मृतक की बेटी से प्रेम संबंध है वह उससे
शादी करना चाहता था परन्तु मृतक राजबीर की डर से प्रेमिका ने उसके साथ शादी करने को तैयार न होने पर उसने राजबीर की हत्या की योजना बनाई। मृतक एवं आरोपियों की पहले से जान पहचान थी दोनों सिडकुल की अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे, मृतक की लड़की शादीशुदा थी आरोपी उसका उसके पति से तलाक करवा कर उससे खुद शादी करना चाहता था जो मृतक को मंजूर नहीं थाlइस मामले में पुलिस ने पंकज कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी शर्मा वाली बिल्डिग रोशनाबाद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
और छोटे लाल पुत्र गंगा सागर निवासी हाल किरायेदार (लालू के मकान में) रोशनाबाद निवासी सीतापुर बालाजी पुरम कालोनी थाना कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया
शादीशुदा से शादी करने का सपने बुन रहा था आरोपित, पिता को प्यार में रोडा समझकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को साथी सहित किया गिरफ्तार, दो दिन पहले कर दी गई थी राजबीर की हत्या। कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में बहादराबाद पुलिस का बड़ा खुलासा
