अवैध धंधों पर पड़ी चोट तो तिलमिलया किसान संगठन, संगठन की आड़ में अफसरों पर दबाव बनाने की कोशिश, थानाध्यक्ष ने की सख्ती तो बंद हो गया खनन का अवैध खेल, दफ्तर पर भी चल गया बुलडोलर

  • हरिद्वार: किसानों की बात करने का दावा करने वाले किसान संगठन खुद किस तरह से भ्रष्टाचार के आंकठ में डूबे हैं इसकी बानगी बुग्गावाला क्षेत्र में देखने को मिल रही है। खनन के अवैध खेल में अपनी एंट्री करने की कोशिश नाकाम रहने पर एक संगठन ने पुलिस को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया। दबाव बनाने के लिए संगठन की ओर से अधिकारियों को ज्ञापन एवं महापंचायत का ऐलान कर दिया। इसी बीच किसान संगठन की आड मेंभगवानपुर के तेलपुरा में 140 बीघा में गलत तरीके से कालोनी एवं दफ्तर को खोल लिया। दफ्तर पर लगे बोर्ड की वजह से कोई भी अधिकारी यहां पर कार्रवाई करने से बच रहा था लेकिन मामला बढ़ता देख HRDA की वीसी सोनिका ने टीम के साथ बुलडोजर भेजकर पूरे साम्राज्य को तहस नहस कर दिया। टीम ने कॉलोनी के भीतर बनी दुकानों को सील कर दिया और अवैध रूप से बिछाई गई सड़कों को बुलडोजर से उखाड़ फेंका। इस कार्रवाई से न सिर्फ भू-माफियाओं में, बल्कि तथाकथित यूनियन के उन नेताओं में भी हड़कंप है जो इस अवैध धंधे को संरक्षण दे रहे थे। ​प्रशासन की इस बड़ी स्ट्राइक ने साफ संदेश दे दिया है कि रुड़की की जमीनों पर अवैध कब्जा और फर्जी संगठनों की आड़ अब नहीं चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *