आखिर अनिल यादव की हो गई विदाई, विवादों से रहा नाता, ऊर्जा निगम के इंजीनियरों ने ली राहत की सांस, लंबे समय से सहायक अभियंताओं की नहीं होने दी पदोन्नति, निगम में गुटबाजी को बढ़ावा देने में रहा अहम योगदान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक ही झटके में ऊर्जा निगम के एमडी अनिल यादव समेत तीन की छुट्टी कर बड़ा संदेश दे दिया। ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल यादव का विवादों से हमेशा नाता रहा है। सेवानिवृत्ति के दो साल बाद का सेवा विस्तार लेने के बाद से तो उन्होंने निगम में गुटबाजी को बढ़ावा देने के साथ ही चेहतों को मलाईदार कुर्सियों से नवाजा तो काबिल अफसरों को ठिकाने लगा दिया। लंबे समय से सहायक अभियंता पदोन्नति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन प्रबंध निदेशक ने उनकी बात तक नहीं सुनी। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नागवार गुजरी। मंगलवार दिन तक किसी को कानोकान खबर तक नहीं हुई और रात में मुख्यमंत्री ने एक झटके में ऊर्जा निगम एवं जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक की कुर्सी को छीनकर सख्त संदेश दिया कि जीरो टोलरेंस के मामले में कोई समझौता नहीं होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *