मेरठ की महिला से दो दोस्तों ने किया,सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाई थी चाय, पुलिस को दी गई तहरीर, कलियर में हुई थी मुलाकात, के बाद ले गए थे जौरासी

रुड़की

मेरठ महिला से दो दोस्तों ने किया,सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाई थी चाय, पुलिस को दी गई तहरीर,
कलियर में हुई थी मुलाकात, के बाद ले गए थे जौरासी
रुड़की।
कलियर क्षेत्र में  आई मेरठ की एक महिला के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को बातों में उलझाकर पहले नशीला पदार्थ दिया गया, जिसके बाद उसे रुड़की के जौरासी गांव ले जाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इस पूरे मामले में कलियर की एक महिला की भी संलिप्तता बताई जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात कुछ समय पहले कलियर में जौरासी गांव निवासी एक युवक से हुई थी। युवक ने उसे जीरथ के बहाने कलियर बुलाया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद वह उसे अपने साथ जौरासी गांव स्थित घर ले गया, जहां पहले से उसका एक दोस्त मौजूद था।
आरोप है कि दोनों युवकों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे धमकाया। पीड़िता ने बताया कि इस पूरी साजिश में कलियर की एक महिला भी शामिल थी, जिसने आरोपियों का साथ दिया।
होश में आने के बाद किसी तरह पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और पूरे मामले की तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *