फाइनेंस कारोबारी आदी राणा पर नकाबपोश बदमासो ने फायरिंग, छर्रे लगने पानी पी रहा युवके घायल, नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम भगवानपुर कस्बे में मची अफरातफरी, पुलिस खँगाल रही सीसीटीवी कैमरे

अशोक चौहान

रुड़की। भगवानपुर कस्बे में फाइनेंस कारोबारी आदी राणा पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चला दी लेकिन उसकी किस्मत अच्छी रही कि उसे गोली नहीं लगी, गोली के छर्रे दीवार पर टकराकर नल पर पानी पी रहे एक युवक के कमर में जा घुसे। घटना के बाद बदमाश वहां से तमंचे लहराते हुए भाग निकले कस्बे में घटना को लेकर अफरातफरी का माहौल रहा।
भगवानपुर कस्बा निवासी आदी राणा फाइनेंस कारोबारी है। गुरुवार की शाम वह कस्बे के में बाजार से होते हुए अपने घर जा रहे थे इसी दौरान गली के पास ही बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश आए इससे पहले कि वह कुछ समझ पाए उन्होंने तमंचे से फायरिंग कर दी। बदमाशों का निशाना चूक गया और गोली दीवार से टकरा गई। गोली से निकलने वाले सारे पास में ही नल पर पानी पी रहे एक युवक भूरे की कमर से में घुस गए। गली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरे कगले पुलिस को मामले में तहरीर दी गई है। आदी राणा ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवक रुहालकी ओर प्रताप कॉलोनी के रहने वाले हैं भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *