- जगदीश प्रसाद शर्मा
रुड़की। धनोरी के कारोबारी से फोन पर आर्मेनिया से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 30 लाख के रंगदारी के मांगने के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आशीष सैनी निवासी मूलदासपुर माजरा थाना बहादराबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि कारोबारी रवि की स्कूटी की एजेंसी है आशीष सैनी ने रुपए कमाने के लालच में आकर हरियाणा के रोहतक निवासी अजय हुड्डा जो कि इस समय आर्मेनिया में रह रहा है के साथ मिलकर योजना बनाई थी। अजय हुड्डा ने कारोबारी को फोन करके लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 30 लाख की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई थी। विदेशी नंबर से फोन आने से पुलिस में भी हड़कम्प मच गया था। रुड़की एसओजी और कलियर पुलिस की टीम ने मिलकर इस घटना का पर्दाफाश किया है। विदेश में बैठे अजय हुड्डा खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
