जगदीश शर्मा देश प्रेमी
रुड़की। दिल्ली रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर युवकों के दो गुटों के बीच जमकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई कई राउंड फायरिंग होने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। दहशत के मारे पेट्रोल पंप पर तेल भर रहे सेल्समैन भी वहां से भाग खड़े हुए। इस दौरान कहीं दुपहिया वाहन चालक भी वहां से भगाने के चक्कर में सड़क पर गिर पड़े। बताया गया है कि मंगलोर और रुड़की के दो युवक गुटों के बीच वर्चसों का विवाद है इसके चलते ही दोनों पक्षों के लोग रात को आमने-सामने आ गए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पूरा मामला पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में क्या दुआ है पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपितों की तलाश शुरू की है सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
