रुड़की । आज रुड़की में शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया।अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में अंडर-19 द्वितीय राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन18 अगस्त 2025 को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज,सुरजन नगर ढंडेरा,रुड़की में किया जायेगा।सचिव चेम्पियन सूरज रोड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता से 12 लड़कों और 12 लड़कियों के रूप प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।चयनित प्रतिभागी 44वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना और राज्य व देश के लिए नई प्रतिभाओं को तैयार करना है। इस अवसर पर आयोजित बैठक में कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को आगे बढ़ने और प्रदेश का नाम रोशन करने का मौका देती हैं।बैठक में उपाध्यक्ष अर्चित अग्रवाल,उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी,सह सचिव आशीष सैनी,शिवम अग्रवाल,वीरेंद्र चौहान,उत्तराखंड कोच सैम अली,तनु शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक रुड़की में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संस्कृत सप्ताह समारोह का समापन
रुड़की । “सरल भाषा संस्कृतम् ,सरस भाषा संस्कृतम्,””सरला सरसा संस्कृत भाषा जयति कल्याणी संस्कृत भाषा” इन विचारों को स्थापित करते…
हरिद्वार भाजपा जिला कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार । भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आज भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर श्रृद्धांजलि…
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा के राज में बेटियां असुरक्षित, कांग्रेस का आरोप हरिद्वार सहित राज्यभर में बढ़ रहे जघन्य अपराध
हरिद्वार । कांग्रेस ने भाजपा नेत्री द्वारा नाबालिग बेटी का सामूहिक दुष्कर्म कराने के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने…
