भगवानपुर । कस्बे और आसपास के क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भगवान से सुख शांति की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। शनिवार को सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन की तैयारियां शुरु हो गई। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए और विधि विधान से त्योहार मनाया गया। मिठाई और उपहार लेकर बहनों के घर पहुंचे भाईयों का बहनों ने स्वागत किया और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भगवान से परिवार सहित सभी की सुख शांति की कामना की। भाइयों ने बहनों को उनकी रक्षा का वचन देने के साथ ही उपहार भी दिए। इसके बाद बहनों ने भाईयों को घरों में बनाएं लजीज पकवान परोसे। सुबह से शाम तक भाई बहनों का एक दूसरे के घर आने जाने का सिलसिला जारी रहा।
Related Posts
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विष्णुप्रयाग बैराज, चमोली से वर्तमान में 70 क्यूमैक्स अतिरिक्त पानी अलकनंदा नदी में छोड़े जाने से संभावित जलस्तर में वृद्धि हेतु सतर्कता के निर्देश
हरिद्वार । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनसामान्य को सूचित किया है कि विष्णुप्रयाग बैराज द्वारा अलंकनंदा नदी में दिनांक 03.08.2025…
गजब हाल अब दारोगा चौराहों पर काटे के पर्ची, इंस्पेक्टर राज से उत्तराखंड पुलिस में छाई मायूसी, कहीं दारोगा और उनके परिवार की नाराजगी 2027 में बन ना जाए बड़ी चुनौती, वरिष्ठता के आधार पर उपनिरीक्षकों को मिलेगी पदोन्नति
देहरादून: उत्तराखंड में कब कौन सा नियम लागू हो जाए पता ही नहीं है। अब नए फरमान ने पुलिस महकमे…
शहर में आये नये इंस्पेक्टर तो मैदान में कूदे बदमाश कोई पांव छूकर गला तो कोई पूजा के बहाने कान साफ कर रहा।, दो दिन में तीन घटना, सरेराह हो रही घटना से पुलिस की सक्रियता पर सवाल
जगदीश शर्मा देशप्रेमी रुड़की: शहर में टप्पेबाज फिर से पुलिस को आंख दिखाने लगे है। सम्मोहित कर लोगों को ठगने…
