यह पुलिस है लाला… यहां स्मैक नहीं बिकेगी: पाडली गुर्जर में नशे का आतंक मचाने वाला लाला हवालात में,10.73 ग्राम स्मैक ने खोली नशे के नेटवर्क की खिड़की, अब लाला से पूछताछ में खुलेंगे कई राज।
रुड़की। पाडली गुर्जर क्षेत्र में नशे के कारोबार को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पनियाला कट के पास घेराबंदी कर आरोपित को 10.73 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपित की पहचान तसव्वर उर्फ लाला निवासी पाडली गुर्जर, कोतवाली गंगनहर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपित के पास से स्मैक बरामद होने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित स्मैक की खेप कहां से लेकर आया था और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
स्मैक की सप्लाई लाइन खंगाल रही पुलिस
पुलिस की पूछताछ का फोकस केवल बरामद स्मैक तक सीमित नहीं है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपित के संपर्क में कौन-कौन लोग हैं और क्षेत्र में नशे की सप्लाई का नेटवर्क किस तरह संचालित हो रहा है। पूछताछ के आधार पर पुलिस को नशे के नेटवर्क से जुड़े कुछ और नाम सामने आने की उम्मीद है।
पाडली गुर्जर में नशे के खिलाफ कार्रवाई
पाडली गुर्जर और आसपास के क्षेत्रों में नशे के कारोबार को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में स्मैक के साथ आरोपित की गिरफ्तारी को पुलिस की अहम कार्रवाई माना जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस नशे की सप्लाई के मुख्य स्रोत और उसके पीछे जुड़े अन्य लोगों तक कितनी जल्दी पहुंचती है।
*नाम पता अभियुक्त*
1- तसव्वर उर्फ काला पुत्र असलम निवासी पाडली गुर्जर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार उम्र 35
*बरामदगी*
10.73 ग्राम अवैध स्मैक
*पुलिस टीम गंगनहर-*
1-उ0नि0 ब्रहमदत्त बिलज्वाण
2-हे0का0 अरविन्द कुमार
3-हे0का0 युनुस
