खुले में पी रहे थे शराब, पुलिस ने कर दिया मजा खराब, पियक्कड़ों पर आपरेशन प्रहार की चली चाबूक सार्वजनिक जगहों पर बार बनाकर शराब पीते 28 पकड़े, पकड़े जाने पर छिपाते रहे मुह,

      • एसएसआइ धर्मेंद्र राठीरुड़की। शहर में अलग-अलग जगह पर खुले में शराब पीने वालों की शामत आ गयी। पुलिस ने खुले में जाम छलकाने वालो पर ऑपरेशन प्रहार की चाबूक चलाई है। पिछले काफी समय से पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे हैं। गंग नहर किनारे से लेकर सड़क किनारे खड़े वाहमो में तो कुछ पार्क आदि जगहों पर शराब पी रहे है। पुलिस ने शाम के समय ऑपरेशन प्रहार के चलते खुले में शराब पीने वालों पर प्रहार किया। पुलिस ने उस दौरान 28 लोगो को पकड़ा है। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर अफ़रातफ़री का माहौल रहा।कुछ लोग तो पुलिस को देख अपने पव्वे और ग्लास छोड़कर मोके से भाग निकले। पकड़े गए सभी लोग रुड़की क्षेत्र के ही रहने वाले हैं ।पुलिस ने इन सभी का 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया है। सिविल लाइन कोतवाली की एसएसआई धमेंद्र राठी का कहना है ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान आगे भी जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *