मंदिर के पुजारी की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ़्तार, पेशे से ड्राइवर है आरोपी, नशे की लत के चलते दिया हत्या की वारदात को अंजाम, कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किया बड़ा खुलासा

 

हरिद्वार: लक्सर के भाेगपुर गांव में मंदिर के पुजारीराजबीर की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस की टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि इस हत्याकांड में एक ट्रक ड्राइवर का हाथ है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने ट्रक ड्राइवर विशाल चौधरी पुत्र परविन्दर कुमार निवासी अलमासपुर गली न0 02 कुंज विहार कालोनी थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपीइ शराब पीने का आदी है। दिनांक 11.04.26 के आरोपी अपने मुज्जफरनगर स्थित किराये के मकान से काम की तलाश में कनखल में ट्रेवल एजेंट के पास आया और शाम को भोगपुर में शिव मन्दिर के निकट रहने वाली अपनी मौसी के घर पर रुका। रात आरोपी शराब के नशे में चोरी छिपे पेचकस और हथोडा लेकर नजदीकी वाले मन्दिर में पहुंचा जहां मन्दिर का ताला तोड़ने के दौरान मन्दिर के बाहर खाट पर सोया बुजुर्ग जाग गया और चिल्लाकर आरोपी को पकडने लगा। बचने के गरज से आरोपी ने पहले बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर हथोड़े से वार कर उसे गंभीर रुप से घायल किया और फिर पहले मन्दिर के अन्दर से चढावे के करीब 200 रूपये और एक इनवेटर और फिर बगल वाले मन्दिर से एक एम्पलीफाईर चोरी कर ले गया। उन्होंने बताया कि बेहद कम समय में वास्तविकता को सामने लाकर ब्लाइन्ड हत्या का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने पर क्षेत्रीय जनता द्वारा एसएसपी नवनीत सिंह व हरिद्वार पुलिस की मेहनती कार्यशैली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। एसएसपी ने पुलिस टीम को भी इनाम देने की घोषणा की है।
1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *