देहरादून: शासन ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चलाई है। लंबे इंतजार के बाद कुंभ में पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल को कुंभ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत को आईजी कुंभ की जिम्मेदारी दी गई है। आईआरबी में सेनानायक के पद पर कार्यरत श्वेता चौबे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी बनाया गया है। इसके अलावा विशाखा अशोक भदाणे को आईआरबी का सेनानायक बनाया गया है। जल्द ही कुछ और तबादलों की तैयारियां भी चल रही है।
आईपीएस के तबादले: आयुष अग्रवाल को मिली कुंभ मेले की कमान, श्वेता चौबे सेनानायक से बनी टिहरी की कप्तान, डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत को कुंभ आईजी की कमान
