रुड़की रुड़की शहर में एक सप्ताह से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और उसे बिगड़े हालात के बीच गैरसैण विधानसभा सत्र से लौटे प्रदीप बत्रा ने हड़ताल कर रहे कर्मचारी और अधिकारियों से वार्ता करने के बाद 15 मिनट में हड़ताल को खत्म करवा दिया लोग देखते रह गए और प्रदीप बत्रा महफिल लूट ले गये। प्रदीप बत्रा के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने रात से ही कूडे दान के पास से कूड़े को उठाना शुरू कर दिया है दो दिन में हालात सामान्य होने की उम्मीद है। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया कि कुछ समस्याएं नगर स्तर की थी जिनको नगर निगम की ओर से हल करने का आश्वासन दिया गया है बाकी शासन स्तर की मांगों को लेकर वह लगातार मुख्यमंत्री से मिल रहे हैं। शहरीविकास सचिव से भी बात की गई है जल्द ही सफाई कर्मचारियों की समस्या हल हो जाएगी।
ऐसा क्या हुआ कि शहर के विधायक बत्रा ने 15 मिनट में ही लूट ली महफिल देखते रह गए जिम्मेदार, शहर में कूड़े के अंबार से लोग थे परेशान ,विधायक प्रदीप बत्रा ने 15 मिनट में हल कराई सप्ताह भर की समस्या, शहर वासियों को कूड़े से मिलेगी निजात
