उधम सिंह नगर: प्रदेश एवं ऊधमसिंहनगर जिले की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाने वाले विधायक तिलकराज बेहड को जोर का झटका लगा है। उनके बेटे पर हुए हमले की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। बेटे ने ही अपने ऊपर हमला करवाया था। इस मामले में पुलिस की टीमों ने चेकिंंग के दौरान तीनों बदमाश 1. वंश कुमार (20 वर्ष), निवासी घासमंडी, रुद्रपु. बादशाह, निवासी घासमंडी आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर दीपक सिंह (21 वर्ष), निवासी नारायण कॉलोनी, ट्रांजिट कैम्प को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास दो तमंचे एवं चाकू बरामद हुआ है। कप्तान मणिकांत मिश्रा ने ब3ताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जो खुलासा किया, उसने पूरे मामले को सनसनीखेज बना दिया। जांच में सामने आया कि हमले की पूरी साजिश सौरभ बेहड़ और इंदर नारंग द्वारा रची गई, पारिवारिक विवाद के चलते सहानुभूति पाने के लिए सौअभ बेहड़ द्वारा खुद पर हमला करवाने की योजना बनाई गई जिसके बाद उसने इन्दर नारंग को साजिश में शमिल कर उससे हमला कराने का प्लान तैयार करने को कहा। वहीं विधायक तिलकराज बेहड ने इस मामले में प्रेसवार्ता कर माफी मांगी हैं और कहा कि वह बेटे की हरकत पर शर्मिंदा हैं।
गजब विधायक के पार्षद बेटे ने खुद ही कराया अपने ऊपर हमला, सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश, बड़ी साजिश का हो गया खुलासा, हथियारों के साथ तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
