जगदीश शर्मा ऊधमसिंहनगर: किसान सुखवंत सिंह की मौत के बाद से एक खेमा लगातार कप्तान मणिकांत मिश्रा को हटाने की मांग सोशल मीडिया पर कर रहा है। दरअसल जिस तरह से कप्तान मणिकांत मिश्रा ने जनपद ऊधमसिंहनगर में नशा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। बरेली, रामपुर, पीलीभीत से आने वाले नशा तस्करों एवं उत्तराखंड के नशा तस्करों की कमर तोड़ी तो कुछ लोगों की काली कमाई बंद हो गई। एक खेमा लगातार इस बात के ताक में है कि कब मौका मिले और कप्तान को घेरे। किसान की मौत के बाद से कप्तान मणिकांत मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जबकि इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंमाऊ के आयुक्त एवं तेज तर्रार आईएएस दीपक रावत को मजिस्ट्रेट जांच सौंप दी है। जांच अभी शुरू हुई हैं लेकिन उससे पहले ही एक माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
नशा तस्करों की तोड़ी कमर तो किसान की मौत के बहाने कप्तान के खिलाफ माहौल बनाने की तैयारी, कभी पश्चिमी उप्र के नशा तस्करों का गढ़ बन रहा था ऊधमसिंहनगर, उप्र एवं उत्तराखंड के नशा तस्करों के गठजोड़ को तोड़ने में कामयाब रहे कप्तान मणिकांत मिश्रा
