मंदिर में घुसकर तोड़ दिया शिवलिंग गांव में तनाव, एक आरोपी को पड़कर भीड़ ने पीटा, दो हुए फरार, पुलिस को सौपा, गांव में एक दिन पहले हुआ था इज्तमा का आयोजन

भगवानपुर। भगवानपुर के मोहितपुर गांव मे एक मुस्लिम युवक ने मंदिर में घुसकर शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों ने आरोपित को मौके पर पकड़ लिया। गुस्साईं भीड़ में युवक को मौके पर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। मौके पर पुलिस बल तैनात है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताते चले कि गांव में एक दिन पहले ही इज्तमा का आयोजन हुआ था। जिसमें काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *