जगदीश शर्मा देश प्रेमी
हरिद्वार। रील में हर दिन हीरो बनने वाले पुलिसकर्मी, रियल में बेबस और लाचार नजर आ रहे हैं। कल लक्सर के भीड़भाड़ वाले इलाके में जिस कुख्यात विनय त्यागी को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया वह कोई साधारण बदमाश नहीं था वरन हार्डकोर क्रिमिनल। ऐसे में उसको पेशी पर ले जाते समय पुलिस की लापरवाही और चुक सामने आ रही है। अपराधी जिस तरह से फायरिंग कर भाग रहे थे। पुलिसकर्मी दूर तक पीछा करते हुए नजर भी नहीं आए। कोई 10 मी दौड़ते हुए हाफ गया तो किसी की हिम्मत नहीं हुई दौड़कर पकड़ सके। रात के अंधेरे में अचूक निशाना साधकर बदमाश को लंगड़ा करने वाली पुलिस दिन के उजाले में निशान नहीं लगा सकी। कुख्यात बदमाश पुलिस के इकबाल को चूर-चूर करते हुए निकल पड़े। 24 घंटे बिताने को है लेकिन अभी तक शूटर के बारे में कोई खास जानकारी पुलिस को नहीं है बस सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों के चेहरे पहचान की कोशिश जारी है
