नशा मुक्त देवभूमि के तहत ऊधमसिंहनगर बरामद की 7.042 किलोग्राम अफीम, कप्तान मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलभट्ठा पुलिस एवं एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने की कार्रवाई
ऊधमसिंहनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी महोदय के “नशा मुक्त उत्तराखंड” के विजन को साकार करने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना पुलभट्टा पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए, 84 लाख की अफीम के साथ दो अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नशा तस्करों में चमन प्रकाश उर्फ लखविंदर पुत्र पूरनलाल, निवासी ग्राम गेलाटांडा थाना नवाबगंज, जिला बरेली (उ.प्र.), उम्र 30 वर्ष और महावीर पुत्र रामचन्द्र, निवासी ग्राम सल्लन नगर थाना बिनावर, जिला बदायूं (उ.प्र.), उम्र 28 वर्ष शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.042 किलोग्राम अफीम बरामद की, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 84 लाख रुपये आंकी गई है।
नशा मुक्त देवभूमि के तहत ऊधमसिंहनगर बरामद की 7.042 किलोग्राम अफीम, कप्तान मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलभट्ठा पुलिस एवं एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने की कार्रवाई
